पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बांग्लादेश में वापसी की मांग

बांग्लादेश में कई दिनों से जारी हिंसा के बीच अब खबर आ रही है कि प्रदर्शनकारियों ने सेना के जवानों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सेना की गाड़ी पर ये हमला गोपालगंज इलाके में हुआ।ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में सेना के जवानों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों सहित कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो को गोली भी लगी है। यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे तब हुई जब अवामी लीग के हजारों कार्यकर्ता शेख हसीना की वापसी की मांग करते हुए सड़क पर थे।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बांग्लादेश में वापसी की मांग
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, हजारों की संख्या में अवामी लीग के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश में वापसी की मांग कर रहे थे। उन्होंने ढाका-खुलना राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। इसी बीच सेना की गाड़ी वहां पहुंची और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से सड़क को खोलने और प्रदर्शन को खत्म करने की अपील की। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन पर ईटे फेंकना शुरू कर दिया। बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सेना के जवानों ने लाठी चार्ज किया। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने सेना के वाहन में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया।
: पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हजारों समर्थकों ने सोमवार को उनकी गिरफ्तारी के एक साल पूरा होने पर उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर देश के संवेदनशील उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में रैली निकाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस रैली को इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी की सरकार पर बिना किसी देरी के पूर्व प्रधानमंत्री को रिहा करने का दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।यह रैली खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी शहर में निकाली गई, जहां इमरान की पार्टी का शासन है।
यह साल 2022 के बाद देश में सबसे बड़ा प्रदर्शन है, जब इमरान को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गांदापुर ने प्रदर्शनकारियों से आगामी हफ्तों में इस्लामाबाद की ओर कूच करने के लिए तैयार रहने को कहा, क्योंकि पीटीआई की इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करने की योजना है।
भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान को तीन साल की जेल की सजा
गांदापुर ने कहा कि अगर पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में रैली करने की अनुमति नहीं दी गई, तो वह हर प्रतिबंध की अवज्ञा करेगी।इस्लामाबाद की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान को तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद पांच अगस्त 2023 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
इमरान के खिलाफ सभी मामलों में सजा निलंबित कर दी गई या पलट दी गई
हाल के महीनों में इमरान के खिलाफ सभी मामलों में सजा निलंबित कर दी गई या पलट दी गई। हालांकि, वह अभी जेल में ही हैं, क्योंकि उनके खिलाफ कुछ मामलों की सुनवाई लंबित है।
