साइबर टीम ने शिकायकर्ता के साथ होटल बुकिंग के नाम पर किये गये फ्राड 10, 920 रूपये को मूल खाते में कराया गया वापस, शिकायकर्ता द्वारा पुलिस टीम की गयी प्रंशसा

थाना चोपन पुलिस की साइबर टीम ने शिकायकर्ता के साथ होटल बुकिंग के नाम पर किये गये फ्राड 10, 920 रूपये को मूल खाते में कराया गया वापस, शिकायकर्ता द्वारा पुलिस टीम की गयी प्रंशसा-

दिनांक 14.02.2024 को शिकायतकर्ता रमेशचन्द्र पाण्डेय पुत्र राम शिरोमणि पाण्डेय (कारपोरेट शोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रमुख सिनियर मैनेजर- अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला) निवासी अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला, थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा थाना चोपन पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायक की गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने होटल बुकिंग के नाम पर 10,920 रुपये का फ्राड कर लिया गया है जिसकी शिकायत 1930 पर कॉल करके आनलाईन दर्ज कराया गयै है ।
उपर्युक्त के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता के मूल खातें में पैसे वापस कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में थाना चोपन पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए NCRP पोर्टल का अवलोकन करके संबन्धित बैंक के शाखा से जरिये ईमेल/पत्राचार करके फ्राड किये गये 10,920 रुपये शिकायतकर्ता के मूल बैंक खाते में आज दिनांक 07.08.2024 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। शिकायतकर्ता एवं आमजनमानस के लोगों द्वारा थाना चोपन के साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

*बरामदगी कराने वाली टीमः-
1.श्री विजय कुमार चौरसिया ( प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र
2.श्री इरफान अली (निरीक्षक अपराध/ साइबर प्रभारी थाना चोपन सोनभद्र
3.सुशील कुमार (कम्प्यूटर आपरेटर थाना चोपन सोनभद्र
4.का0 सुनील कुमार (साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]