छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पूरी तरह से आम जन जीवन अस्त व्यस्त

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पूरी तरह से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कई जिलों में बाढ़ से लोगों के मकान ढह गए हैं, वहीं सैकड़ो की संख्या में गांव टापू में तब्दील हो गए हैं, खासकर ग्रामीण अंचलों में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है.
नदी नाले उफान में होने की वजह से आवागमन प्रभावित हो गया है. वहीं छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे शहरों में नेशनल हाईवे में बारिश का पानी भर जाने से दूसरे राज्यों से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस बारिश के पानी में ग्रामीण अंचलों में कई मवेशी बह गए हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में सड़को में लबालब पानी भर जाने से वाहने भी इस बारिश के पानी में डूब गए हैं.
