डोडा:आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ इस मुठभेड़ में 4 जवान हुए शहीद

डोडा जिले के एक जंगली क्षेत्र में सोमवार रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 4 जवानों के शहीद होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित चार जवानों ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]