जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, बोले-कि 140 करोड़ देशवासी आपके इस प्रदर्शन पर गर्व
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है।

दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में 7 रन से हराकर विजय तिलक किया है। अब पीएम मोदी ने भी बधाई संदेश जारी कर दिया है।पीएम मोदी ने टीम इंडिया की जीत पर कहा कि हमारी टीम स्टाइल के साथ टी20 की ट्रॉफी घर लेकर आई है। हमे भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। यह मैच ऐतिहासिक था।
विश्व कप जीत के बाद मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर टीम को बधाई दी उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को इस भव्य जीत के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी आपके इस प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। आपने खेल के मैदान में जरूर वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन देश के लिए, हर गली के लिए आपने उनका दिल जीता है। यह टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद किया जाएगा। इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें पर टीम इंडिया इस बार एक भी मैच नहीं हारी, यह छोटी बात नहीं है।
मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई। ये छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने क्रिकेट जगत के महारथी के बाॅल को खेला और शानदार विजय प्राप्त करते रहे। एक के बाद एक विजय की इस परंपरा ने आपके हौसलों को बुलंद कर दिया लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट को भी रोचक बना दिया। इस जीत के लिए मैं आपको बहुत-बहत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
