मेकअप आर्टिस्ट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत के बाद मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी इरफान का छलका दर्द

भारत के पूर्व ऑलराउंडर और टी-20 विश्व कप में कमेंट्री कर रहे इरफान पठान सदमे में

हैं। हाल ही में उनके मेकअप आर्टिस्ट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।बिजनौर निवासी मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी इरफान के साथ साये की तरह रहते थे। उनके निधन पर पठान का दर्द छलक गया।

इरफान ने इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल नोट

इरफान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर फैयाज के इस दुनिया से चले जाने पर अपना दुख शेयर किया है। पठान ने लिखा- पिछले छह सालों में फैयाज हमारे लिए एक परिवार बन गया था। जब भी वह आता था, मेरे बच्चे उसका वेलकम करने के लिए दौड़ पड़ते थे।

हमेशा बड़े भाई की तरह प्यार करता था फैयाज

फैयाज हमेशा मुझे बड़े भाई की तरह प्यार करता था। मैं भी उसे अपने छोटे भाई की तरह प्यार करता था। उसे खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं महसूस किया है। फैयाज का हमेशा मुस्कुराता हुआ चेहरा और उसका हमेशा ‘जी भाई’ कहना हमेशा मेरे साथ रहेगा। मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है मेरे भाई मेरी परछाई, फैयाज।

इरफान पठान के साथ वेस्ट इंडीज गया था

फैयाज के परिजनों का कहना था कि वह वेस्ट इंडीज में पठान के साथ गया था। मुंबई में बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम करने वाले फैयाज वहां सैलून चलाते थे। इरफान से उनकी मुलाकात वहीं हुई। इसके बाद उन्होंने फैयाज को अपने साथ काम पर रख लिया। उनके परिजनों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि फैयाज होटल के स्विमिंग पूल में नहाते समय मौत हो गई है। हाल ही में उसकी शादी भी हुई थी। वह करीब आठ महीने पहले नगीना, बिजनौर से मुंबई गया था। उनके निधन से परिवार गहरे सदमे में है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]