गोली ने ‘तारक मेहता…’ को कहा अलविदा?

टीवी एक्टर कुश शाह ने मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली का किरदार निभाकर जमकर वाहवाही लूटी है. इस शो के जरिए उन्होंने खूब नाम कमाया है. कुछ दिनों पहले खबरें आईं कि कुश शाह ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ दिया है कुश शाह से पूछा गया कि क्या अब वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली का किरदार नहीं निभाएंगे? तो उन्होंने शो छोड़ने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया. हालांकि, उन्होंने इस मामले में आगे कुछ कॉमेंट करने से मना कर दिया.

फर्जी निकला कुश शाह के फैन का दावा
दरअसल, कुश शाह के ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ने की अफवाहें तब सुर्खियों में आईं, जब एक फैन ने एक्टर के साथ फेसबुक पर अपनी एक फोटो शेयर की. उसने बताया कि हाल ही में न्यूयॉर्क में उसकी मुलाकात कुश शाह से हुई थी. फैन ने दावा किया कि कुश ने उसे बताया कि उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को छोड़ दिया है और न्यूयॉर्क में अपनी आगे की पढ़ाई कर रहे हैं

फैन ने फेसबुक से डिलीट किया पोस्ट
जैसे ही इस पोस्ट के आधार पर खबरें छपीं, तो कई लोग हैरान रह गए गए थे. हालांकि, बाद में यूजर ने अपने फेसबुक हैंडल से तस्वीर को डिलीट कर दिया था. कुश शाह शुरुआत से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का हिस्सा रहे हैं. वह मिस्टर एंड मिसेज हाथी के बेटे गोली उर्फ गुलाब कुमार हाथी के किरदार में नजर आते हैं.

शो को अलविदा कह चुके हैं ये सितारे
बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 15 सालों से छोटे पर्दे पर राज कर रहा है. इस शो को कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस अलविदा कह चुके हैं जिसमें दिशा वकानी, भव्या गांधी, गुरुचरण सिंह, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता और जेनिफर मिस्त्री सहित कई शामिल हैं. हाल ही में राज अनादकट ने भी शो छोड़ दिया, जो टप्पू की भूमिका निभाते थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]