पाकिस्तान के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक तलत हुसैन का निधन

पाकिस्तान के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक तलत हुसैन का निधन हो गया है. उन्होंने लंबी बीमारी के बाद रविवार को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. एक्टर करीब 83 साल के थे जब उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली.सिनेमा के अलावा तलत हुसैन रेडियो, टीवी, थिएटर के दिग्गज एक्टर थे. उन्होंने पाकिस्तानी सिनेमा में भरपूर योगदान दिया था. हुसैन को “बंदिश”, “कारवां”, “हवाएं” “परछाइयां” जैसे टीवी शोज के लिए जाना जाता है. साथ ही उन्होंने “चिराग जलता रहा”, “गुमनाम” जैसी फिल्मों में भी शानदार काम किया था. भारतीय फिल्म “सौतें की बेटी” में भी एक्टर नजर आए थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]