दिल्ली के साउथ पॉश इलाके में 63 साल के डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल की हुई हत्या,घर के किचन से शव बरामद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साउथ पॉश इलाके में 63 साल के डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक इस वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया है. डॉक्टर योगेश का शव जंगपुरा सी ब्लॉक स्थित उनके घर के किचन में पाया गया.मृतक पेशे से जनरल फिजिशियन थे और अपनी पत्नी डॉ. नीना पॉल के साथ रहते थे, जो दिल्ली सरकार के अस्पताल में डॉक्टर हैं.
हत्या के पीछे आशंका जताई जा रही है कि उनके घर में तीन-चार लोग आए और लूट के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. इस दौरान डॉक्टर पॉल को पालतू कुत्ते को कमरे में बंद कर दिया गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीनियर अधिकारियों सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंचा. घर के किचन से शव बरामद करने के बाद क्राइम टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. जानकारी के मुताबिक कमरों में तोड़फोड़ होने की वजह से ही लूटपाट के संकेत मिल रहे हैं. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
