बिना परमिट के अवैध खनिज का परिवहन कर रहे 08 वाहनों को पकड़ा गया तथा 08 अभियुक्तगण (वाहन चालक/ स्वामी / पासर) गिरफ्तार
थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिना परमिट के अवैध खनिज का परिवहन कर रहे 08 वाहनों को पकड़ा गया तथा 08 अभियुक्तगण (वाहन चालक/ स्वामी / पासर) गिरफ्तार

संवाददाता सद्दाम कुरैशी
डॉ० यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनिज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा खनन अधिकारी सोनभद्र श्री मनोज कुमार के साथ पटवध से मारकुण्डी तक सघन चेकिंग के दौरान दिनांक 28.04.2024 को रात्रि 22.10 बजे कुल 08 वाहनों को बिना किसी प्रपत्र के अवैध खनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया तथा वाहन को पास कराने वाले पासर को भी मय थार गाड़ी के पकड़ा गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु०अ०सं०- 95/2024 धारा 379,411,186 भादवि व 4/21 खान एव खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम व धारा-3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम सम्बन्धित वाहन चालक/ स्वामी/ पासरो के विरूद्ध पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण –
1. सफीक अंसारी पुत्र असगर अली निवासी नेवारी रामगढ़ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब- 22 वर्ष ।
2. मनोज पाल पुत्र रघुवीर पाल निवासी राजपुर थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष ।
3. शिवा साहनी पुत्र नन्दू साहनी निवासी रामनगर थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष।
4. इमामुद्दीन पुत्र जाफर अली निवासी सोनवार थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली, उम्र करीब 28 वर्ष ।
5. जैनुद्दीन अंसारी पुत्र इशहाक अली निवासी सोनवार थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली, उम्र करीब- 35 वर्ष ।
6. रामानन्द विश्वकर्मा पुत्र स्व० बचाऊ विश्वकर्मा निवासी बहुअरा थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष ।
7. मुकेश कुमार पुत्र गोपाल शाह निवासी करमोहरा नईबाजार थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र, उम्र करीब-29 वर्ष ।
8. लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ लक्ष्मी दादा पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नं0 01 चुर्क थाना रावर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष ।
वांछित अभियुक्त गण का विवरण– 11 नफर (वाहन स्वामी/ चालक/ पासर)
बरामदगी का विवरण-
01. 08 अदद वाहन सख्या- NL01AH6753, UP65GT3350, UP65HT5448, UP64BT4708, UP65HT5450, UP65BT7839, UP64BT7330, UP64AT5155 मय उपखनिज गिट्टी लदा हुआ ।
02. एक अदद थार वाहन संख्या- UP64AW6999
03. मोबाइल फोन- 08 अदद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2. उ०नि० सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3. का0 सत्यम सरोज चौकी गुरमा थाना चोपन सोनभद्र ।
4. उ0नि0 मेराज खाँ थाना चोपन सोनभद्र ।
5. उ०नि० पारसनाथ यादव थाना चोपन सोनभद्र ।
6. हे0का0 रूद्रकांत यादव थाना चोपन सोनभद्र ।
7. हे०का० जयप्रकाश थाना चोपन सोनभद्र ।
