बसपा से धनेश्वर गौतम रावटसगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित

बसपा से धनेश्वर गौतम रावटसगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित

-छानबे विधानसभा से लड़ चुके हैं दो बार विधानसभा चुनाव, बोले पिछड़ों के हक की लड़ेंगे लड़ाई

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र! उत्तर प्रदेश की आखिरी लोकसभा सीट 80- रावटसगंज से बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, बसपा ने इस सीट पर अपने कद्दावर नेता और मिर्जापुर के बीएसपी मंडल प्रभारी धनेश्वर गौतम एडवोकेट को प्रत्याशी बनाया है।
धनेश्वर मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट 2017 और 2022 में चुनाव भी लड़ा था। प्रत्याशी बनने के बाद धनेश्वर ने बसपा सुप्रीमो का धन्यवाद दिया, और कहा कि हम इस चुनाव में पिछड़ों के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे और चुनाव जीतकर उनका हक दिलाएंगे। बता दे की सीट से भाजपा और I.N.D.I.A. गठबंधन ने अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है।
बीएसपी ने मिर्जापुर से राजनीति की अच्छी पकड़ रखने वाले धनेश्वर गौतम एडवोकेट को प्रत्याशी बनाया है । धनेश्वर लालगंज विकासखंड के छाहुर मझिगवां गांव निवासी हैं, और लालगंज तहसील में प्रैक्टिस भी करते हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने धनेश्वर गौतम को उतार कर विपक्षी दलों के खेमे में हलचल मचा दिया है। बता दे की धनेश्वर गौतम घोषणा के पहले से ही सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में अपना दौरा कर पेठ जमाने का प्रयास कर रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]