चीनी अतिक्रमण खबरों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया

चीनी अतिक्रमण खबरों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में चीन एक इंच भी जमीन का अतिक्रमण नहीं कर सका।गृह मंत्री ने असम के लखीमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने बांग्लादेश के साथ देश की सीमा को सुरक्षित किया और घुसपैठ रोक दी।

अमित शाह ने कहा कि 1962 के चीनी आक्रमण के दौरान जवाहर लाल नेहरू ने असम और अरुणाचल प्रदेश को ‘बाय-बाय’ कहा था। इन राज्यों के लोग इसे कभी नहीं भूल सकते। लेकिन मोदी सरकार में चीन हमारी जमीन का एक इंच भी अतिक्रमण नहीं कर सका। यहां तक कि डोकलाम में भी हमने उन्हें पीछे धकेल दिया।

कांग्रेस के आरोप पर क्या बोले अमित शाह

बता दें कि कांग्रेस लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि चीन कई इलाकों में भारतीय जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। भारत सरकार चीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि चीन लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में भारतीय क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहा है।

असम में पूरी तरह रुक गई घुसपैठ

अमित शाह ने यह भी कहा कि बांग्लादेश के साथ असम की सीमा पहले “घुसपैठ के लिए खुली” थी। उन्होंने कहा कि फिर केंद्र में मोदी सरकार आई और यहां हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार। अब, हम कह सकते हैं कि घुसपैठ रुक गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]