सड़क दुर्घटना में नेशनल सोनभद्र टाइम्स के पत्रकार उपेन्द्र तिवारी घायल
सड़क दुर्घटना में नेशनल सोनभद्र टाइम्स के पत्रकार उपेन्द्र तिवारी घायल

दुद्धी– कचहरी परिसर के पास दुद्धी धनौरा मार्ग पर सोमवार सायं करीब 3 बजे एक कार की चपेट में आने से पत्रकार उपेन्द्र तिवारी घायल हो गये। बताया जाता है कि सिविल बार एसोसिएशन के सांगठनिक चुनाव हेतु मतदान चल रहा था। उपेन्द्र तिवारी बतौर अधिवक्ता मतदान करने कचहरी कैम्पस में जा रहे थे।इसी बीच कचहरी की ओर आ रही एक कार की चपेट में आकर घायल हो गये। लोगों ने उन्हें सड़क से उठाकर मतदान कराया और चिकित्सक को बुलाकर उनका प्राथमिक उपचार कराया।दुर्घटना में घायल श्री तिवारी ने कार चालक के लापरवाही पूर्ण कृत्य पर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
