अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत मचा हड़कंप।
अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत मचा हड़कंप।
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – थाना क्षेत्र के हाइडिल कालोनी निवासी जगत राम पुत्र रामलुटावन उम्र लगभग 65 वर्ष का मंगलवार को सोनपूल के समीप रेलवे ट्रैक पर छत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगतराम बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे होली के दिन भर अपने परिजनों के बिच रहकर त्योहार का आनंद लिये मंगलवार की भोर में वह घर से निकल गये कुछ ही देर बाद टहलने गये लोगों ने रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ शव देखा तो हतप्रभ रह गए नजदीक जाकर देखा तो मृतक की पहचान हाइडिल कालोनी निवासी जगत राम के नाम से हुई जिसके बाद परिजनों को सुचना गई साथ ही लोगों ने पुलिस को भी सुचना दियें जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही जुट गई वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था | गौरतलब है कि हाइडिल कालोनी में इस वर्ष लगातार आधा दर्जन घटनाएं घटित हुई हैं जिसके चलते होली का त्योहार महज एक औपचारिकता ही रही बताते चलें कि कुछ माह पूर्व रितेश श्रीवास्तव की घर में ही करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी उसके बाद निषाद पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित बिंद के पिता की हार्ट अटैक से मौत उसके कुछ ही दिन बाद विमला देवी की मौत फिर लालती देवी की अभी लोग इन गमों से उबर भी नहीं पाये थे कि मंगलवार को फिर एक मौत से लोगों में काफी मायूसी व्याप्त हो गई है।
