जसप्रीत बुमराह ने रोका गुजरात का तूफान…….

मुंबई इंडियंस गुजरात टायंट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टायंट्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन फिर जसप्रीत बुमराह के स्पेल ने मुंबई की वापसी कराई. GT ने मुंबई के सामने 169 रनों का लक्ष्य तय किया है.टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टायंट्स की टीम को पहला झटका रिद्दिमान साहा के रूप में लगा, जो 19(15) रन बनाकर आउट हुए. कप्तान शुभमन गिल ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन फिर वह 31(22) के स्कोर पर विकेट गंवा बैठे. साईं सुदर्शन ने 39 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली, जो गुजरात के लिए खेली गई इस मैच की सबसे बड़ी पारी रही. उनके अलावा, अजमतुल्लाह 17, डेविड मिलर 12, राहुल तेवतिया 22 पर आउट हुए. आखिर में विजय शंकर 6 राशिद खान 4 पर नाबाद लौटे. इस तरह गुजरात टायंट्स ने 20 ओवर में 168/8 का स्कोर बोर्ड पर लगाया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]