परवेज अहमद कुरैशी के नाम हुआ बकरी बाजार की नीलामी
परवेज अहमद कुरैशी के नाम हुआ बकरी बाजार की नीलामी

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज सोनभद्र विकासखंड दुध्दी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में लगने वाला बकरी बाजार की वार्षिक नीलामी आज ग्राम पंचायत भवन पर संबंधित अधिकारियों के निगरानी में ठेकेदार परवेज अहमद कुरेशी पुत्र स्वर्गीय आफताब अहमद कुरैशी के नाम 795000 में हुआ। मौके पर मौजूद नीलामी अधिकारी तहसीलदार अजीत सिंह ने पूर्व निर्धारित तिथि के तहत आज ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर पहुंचे तथा लगभग 12:00 बजे से नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें ठेकेदार जावेद अहमद कुरेशी पुत्र स्वर्गीय आफताब अहमद कुरेशी, परवेज अहमद कुरेशी पुत्र आफताब अहमद कुरेशी, मोहम्मद अली नातिक पुत्र इकबाल अहमद कुरेशी तीन ठेकेदार ने भाग लिया जिसमें कई राउंड की बोली के पश्चात अंतिम बोली परवेज अहमद कुरेशी पुत्र स्वर्गीय आफताब अहमद कुरैशी के नाम 795000 में ठीका दिया गया। मौके पर मौजूद तहसीलदार ने नीलामी की संपूर्ण धनराशि में से एक चौथाई धनराशि तत्काल जमा कराई तथा शेष धनराशि पूरे 1 वर्ष के अंदर तीन किस्तों में जमा करने की बात कही। इस मौके पर कानूनगो कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल धीरज पटेल, रवि सहगल, सुशील पांडे सहित ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी व वार्ड सदस्य विकास कुमार गुप्ता संतोष चंद्रवंशी उदय पासवान ममीता पासवान, कामेश्वर यादव, बंटी रावत, गुलाबचंद बैठा, विनीता देवी, छाया देवी, दौलत देवी, नंद कुमार, ज्योति जायसवाल, माया देवी, स्वाति देवी सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी के अलावा स्थानीय लोग मौजूद थे।
