लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस व एसएसबी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च ।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस व एसएसबी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च ।
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
सोनभद्र – आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मंगलवार को कोन थाना क्षेत्र में पुलिस व 66 बटालियन कैंपियरगंज एसएसबी 723 E कंपनी के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया इस दौरान ग्राम सलैयाडीह, रामगढ़, बरवाडीह,खेतकटवा, कस्बा कोन,देवाटन,नकतवार, रानीडीह,चननी,बागेसोती,नयकहवा होते हुए ग्राम पंचायत मिटिहिनिया में समापन किया गया इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ चारू द्विवेदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में किसी को भी कोई दिक्कत परेशानी हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है | इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत के साथ ही अन्य पुलिस कर्मी फ्लैग मार्च में सामिल रहे।
