पटवध बसकटवां-कुरुहुल सम्पर्क मार्ग में पीडब्लूडी एवं जिला पंचायत द्वारा कराये गये पेंटिंग एवं कवर्ड नाली निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क किया जाम

पटवध बसकटवां-कुरुहुल सम्पर्क मार्ग में पीडब्लूडी एवं जिला पंचायत द्वारा कराये गये पेंटिंग एवं कवर्ड नाली निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क किया जाम

एक दिन की बारिश ने खोली पीडब्ल्यूडी जिला पंचायत की पोल।

लाखों की लागत से बनी सड़क नाली हुईं जल मग्न।

15 दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी विभाग ने कई किमी सड़क का किया है निर्माण।

सड़क पर जगह जगह बने गढ्ढों में भरा पानी, लोगो के लिए बना मुसीबत।

*सड़क पर भरा पानी स्थानीय लोगों के घरों में घुसा, स्थानीय लोगों में नाराजगी।*

*जनपद- सोनभद्र के विकास खंड चोपन के ग्राम पंचायत पटवध का मामला।

संवाददाता सद्दाम कुरैशी

चोपन/सोनभद्र – विकास खण्ड चोपन के पटवध बसकटवां-कुरूहुल सम्पर्क मार्ग का निर्माण के महज पन्द्रह दिनों के बाद उखड़ कर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो जाने से मार्ग की हालत दयनीय हो गयीं है। इससे ग्रामीण,राहगीर और वाहन चालक काफी परेशान हैं, और जगह-जगह गढ्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन रहीं हैं, कई बार तो इस सड़क पर दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं, और कई बार तो उनकी जान पर बन आती है वहीं मार्ग का निर्माण महज़ दो सप्ताह पूर्व हुआ है। इससे खफा लोगों ने आंशिक रूप से मंगलवार की सुबह पीडब्ल्यूडी विभाग एवं जिला पंचायत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी किया और ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग/जिला पंचायत विभाग व उसके ठेकेदार द्वारा इस मार्ग एवं नाली में भ्रष्ट्राचार व जमकर मनमानी किया गया है। जिसके कारण महज दो सप्ताह में यह मार्ग पर जगह-जगह गढ्ढे में तब्दील होकर उखड़ गया।
स्थानीय युवा नेता आशुतोष गुप्ता का कहना है कि जल्द आरसीसी रोड एवं रोड के दोनों पटरी में कवर्ड नाली निर्माण कार्य सही तरीके से एक माह के भीतर नहीं हुआ तो हम सब मिलकर बड़े पैमाने पर जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पीडब्लूडी/जिला पंचायत व जिला प्रशासन की होंगी। प्रदर्शन एवं सड़क जाम करने वालों में मुख्य रूप से अमरजीत सिंह, अदलगंज के ग्राम प्रधान अशोक मौर्या, कमलेश मौर्या, शशीकांत मौर्या, शिव मूरत गुप्ता, संजय तिवारी, रामबली गोंड, रामबिलाश‌ साहनी
आदि सैकड़ों कि संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]