नीता अंबानी की अनंत की शादी को लेकर वो 2 इच्छाएं, जो अब हो रहीं पूरी

अंबानी परिवार इस वक्त अनंत- राधिका की प्री- वेडिंग का उत्सव मना रहा है। इस बीच चर्चा हो रही है कि भारत के टॉप उद्योगपतियों में शामिल इस परिवार के व्यक्तिगत रुचियों, शादी की परंपराओं को लेकर भी चर्चा हो रही है।अपने छोटे बेटे अनंत की शादी पर मां नीता अंबानी ने अपनी उन इच्छाओं की चर्चा की है, जिसकी उन्होंने बेटे की शादी में पूरा करने की ठानी थी।अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां गुजरात के जामनगर में चल रही हैं। इस बीच अंबानी परिवार ने कला-संस्कृति, हिंदू धर्म, पशु प्रेम के प्रति अपना लगावा जाहिर किया है। वहीं नीता अंबानी ने एक वीडियो के जरिए अनंत की शादी को लेकर अपनी इच्छाएं व्यक्त की हैं।

नीता ने अपनी पहली इच्छा के बारे में जिक्र करते हुए कहा, “गुजरात वह जगह है जहां से हम आते हैं। जब मेरे सबसे छोटे बेटे अनंत की राधिका के साथ शादी की बात आई, तो मेरी दो महत्वपूर्ण इच्छाएँ थीं। सबसे पहले मैं अपनी जड़ों के साथ उत्सव को मनाना चाहती थी। जामनगर हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखता है और इसका गहरा महत्व है।”

अपनी दूसरा इच्छा बताते हुए नीता अंबानी ने कहा, “मैं चाहती थी कि यह उत्सव हमारी कला और संस्कृति के प्रति एक ट्रिब्यूट हो और हमारे प्रतिभाशाली क्रिएटिव दिमागों के हाथों, दिलों और कड़ी मेहनत से बनाई गई हमारी विरासत और संस्कृति का प्रतिबिंब हो।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]