सोनभद्र: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती
सोनभद्र: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला(सोनभद्र) शनिवार दिनांक 24/02/24 को नगर पंचायत डाला बाज़ार के बस स्टैंड शहीद स्थल के पास संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 647वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम स्थल में पधारे लोगों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर अपनी-अपनी बातें रखीं। बृजेश कुमार उर्फ़ मंटू शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज संतों में सबसे ऊपर थे इसलिए उनको संत शिरोमणि का दर्जा दिया गया था। सपा नेता पारस यादव ने कहा कि गुरु रविदास जी आजीवन असमानता के खिलाफ़ रहते थे। वे हमेशा दीन दुखियों की सेवा करते रहते थे। बसपा नेता अजय कुमार डिंपल ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज हमेशा छुआ-छूत के खिलाफ रहते थे। लोगों को जागरूक किया करते थे। वे कर्म में विश्वास रखते थे। सपा जिला सचिव मंगल जयसवाल ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने किसी को जूता बनाकर देने का वादा किया था इसके लिए वे गंगा स्नान को नहीं जा सके और कहा कि जो मन चंगा तो कठौती में गंगा। संचालन बसपा नेता राणा सुभाष राव अंबेडकर ने किया। उक्त मौके पर अध्यापक नीरज सिंह पटेल, मो० सिकंदर, विद्या भारती, घनश्याम भारती, फिरोज़ ख़ान, अहमद हुसैन, रामजीत गौतम, गनेश भारती, संजय ठाकुर, अरविन्द भारती आदि लोग मौजूद रहे।
