खेल खेल में’ की शूटिंग के लिए उदयपुर पहुंचे अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में वे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। एक ओर जहां अक्षय ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब वे अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।अक्षय अब दोबारा फिल्म ‘खेल खेल में’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।अक्षय कुमार अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ ‘खेल खेल में’ की शूटिंग करने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें खिलाड़ी कुमार उदयपुर में रेडिसन प्रॉपर्टी की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस दौरान अभिनेता ने अपने कई फैंस से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खींचवाईं। इस दौरान अक्षय काले रंग का कैजुअल आउटफिट पहने नजर आए।फिल्म के कलाकार
वहीं बात करें फिल्म की तो ‘खेल खेल में ‘ टीम ने पिछले साल लंदन में फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग भी की थी। अक्तूबर 2023 में अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट का एक वीडियो साझा किया था।फिल्म में अक्षय कुमार और तापसी पन्नू के साथ फरदीन खान और वाणी कपूर, आदित्य सील भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई इटालियन फिल्म ‘परफेटी स्कोनोसियुटी’ (परफेक्ट स्ट्रेंजर्स) का भारतीय रीमेक है

अक्षय की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे, जो अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा अक्षय, अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं अक्षय के पार ‘सरफिरा’, ‘हेरा फेरी 3’ भी हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]