थाना दुद्धी साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के 02 पीड़ितों को वापस कराए गए ₹6,245.97/-
थाना दुद्धी साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के 02 पीड़ितों को वापस कराए गए ₹6,245.97/-
नौकरी दिलाने एवं लॉटरी लगाने का लालच देकर की गई साइबर ठगी में पुलिस ने कराई धनराशि वापस

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं थाना दुद्धी की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के 02 पीड़ितों की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की गई।
*🔹 प्रथम प्रकरण – ₹5,195/- की धनराशि वापस-*
आवेदिका कु0 रशिदा इकबाल पत्नी मो0 मुनीर कुरैशी, निवासी ग्राम दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के साथ *नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर फ्रॉड* किया गया था। आवेदिका द्वारा इसकी शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई तथा संबंधित बैंक से पत्राचार कर कुल ट्रांसफर धनराशि ₹58,450/- में से ₹33,968.81/- की धनराशि होल्ड कराई गई। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित बैंक से पुनः पत्राचार कर होल्ड *धनराशि में से ₹5,195/- आवेदिका* के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
*🔹 द्वितीय प्रकरण – ₹1,050.97/- की धनराशि वापस-*
आवेदक जयकुमार कुशवाहा पुत्र रामचरन सिंह, निवासी ग्राम डुमरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के साथ *लॉटरी लगाने का लालच देकर साइबर फ्रॉड* किया गया था। आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर कुल ट्रांसफर धनराशि ₹15,000/- में से ₹1,050.97/- की धनराशि होल्ड कराई गई। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित बैंक से पत्राचार कर *होल्ड धनराशि ₹1,050.97/- आवेदक* के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
*कुल वापस कराई गई धनराशि*
₹6,245.97/- (छह हजार दो सौ पैंतालीस रुपये 97 पैसे)
धनराशि वापस मिलने पर दोनों आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा एवं आभार व्यक्त किया गया।
*धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह – थाना दुद्धी, सोनभद्र
2. उ0नि0 रामसजीवन – थाना दुद्धी, सोनभद्र
3. का0 मन्तोष – साइबर हेल्प डेस्क, थाना दुद्धी, सोनभद्र
*साइबर अपराध से बचाव हेतु अपील*
यदि आपके साथ किसी प्रकार का साइबर अपराध/ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो बिना देरी किए तत्काल 1930 पर कॉल करें तथा नजदीकी थाना अथवा साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
*साइबर अपराध की शिकायत हेतु:*
Toll Free Helpline – 1930
National Cyber Crime Reporting Portal – www.cybercrime.gov.in
