थाना रामपुर पुलिस द्वारा थाना परिसर मे रिल बनाकर सोशल मीडिया मे प्रसारित करने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार-
थाना रामपुर पुलिस द्वारा थाना परिसर मे रिल बनाकर सोशल मीडिया मे प्रसारित करने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर के अन्दर रिल बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले मनीष कुमार यादव पुत्र अनिल कुमार यादव निवासी ग्राम मुसईपुर थाना रामपुर जौनपुर को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. मनीष कुमार यादव पुत्र अनिल कुमार यादव निवासी ग्राम मुसईपुर थाना रामपुर जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 तारकेश्वर राय प्र0चौ0 सिधवन थाना रामपुर जौनपुर
2. हे0का0 बुल्लू सिंह ,हे0का0 आशीष कुमार सिंह थाना रामपुर जौनपुर
