वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 07 पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 07 पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई-

आज दिनांक 28.02.2026 को जनपद जौनपुर से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल 07 पुलिसकर्मी ( 04 उपनिरीक्षक, 01 फायर सर्विस चालक, 02 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस) सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची-
1. उ0नि0शिव शंकर सिंह
2. उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह
3. उ0नि0 बृज बिहारी यादव
4. उ0नि0 रणजीत कुमार
5. फा0 सर्विस चालक कैलाश यादव
6. मु0आ0 रमाशंकर राम
7. मु0आ0 देवानारायण पाल

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]