अफगानिस्तान और पाकिस्तान में रात भर भीषण जंग, पाक वायुसेना ने तालिबान के कई अड्डों पर की बमबारी

पाकिस्तान और तालिबान के बीच रातभर भीषण जंग चली है। तालिबान के प्रवक्त जबीहुल्लाह मुहाजिद ने कहा है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में कई जगहों पर बमबारी की है।तालिबान प्रवक्ता ने कहा है कि “कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में कुछ जगहों पर बमबारी की है। भगवान का शुक्र है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।” वहीं, तालिबान के मिलिट्री ऑफ नेशनल डिफेंस की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि “कुछ दिन पहले की तरह पाकिस्तानी सेना ने खुलेआम अफगानिस्तान की पूर्वी सीमाओं में घुसपैठ की, हमारी आजादी का उल्लंघन किया और जवाब में आज रात साल 1447 हिजरी में यहां महिलाओं और बच्चों को शहीद कर दिया।”
प्रेस रिलीज में ये अफगानिस्तान की सेना की तरफ से डूरंड लाइन के दूसरी तरफ पाकिस्तान की सेना पर भी हमला करने की बात कही गई है। तालिबान ने कम से कम 15 पाकिस्तानी सेना के चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया है। वहीं ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म ओएसआईएनटी डिफेंडर ने कहा है कि “पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पहले एक वीडियो फुटेज जारी किया था, जिसमें आज रात पाकिस्तानी एयर फोर्स ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के दूसरे राज्यों में तालिबान के कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर्स और दूसरे मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर पर कई हमले किए, जो पाकिस्तान बॉर्डर के पास हैं।”
