जन सुनवाई में 235 आवेदन पत्रो पर सीईओ जिला पंचायत ने की जन सुनवाई

जन सुनवाई में 235 आवेदन पत्रो पर सीईओ जिला पंचायत ने की जन सुनवाई

प्राप्त आवेदनो को समय सीमा के अंदर निराकरण करने का अधिकारियो को दिए निर्देश
सिंगरौली 17 फरवरी 2026/ जिले के विभिन्न अंचलो से आये हुयें नगारिको के द्वारा कलेक्टेªट में आयोजित जन सुनवाई में 235 आवेदको के आवेदन पत्र को गंभीरता पूर्वक सुनते हुयें उपस्थित अधिकारियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे ने निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनो का समय सीमा के अंदर निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायें। तथा कई आवेदनो का जन सुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों से निराकरण भी कराया गया।जन सुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी अपने अपने विभागो से संबंधित आवेदनो पर तत्परता के साथ कार्रवाही सुनिश्चित करे तथा की गई कार्रवाही के संबंध में आवेदक को भी अवगत करायें ताकि आवेदक को बार बार जन सुनवाई में आना न पड़े। जन सुनवाई के एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉच. पुष्पराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, तहसीलदार सविता यादव, जान्हवी शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर.पी बैस सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]