थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 देशी तमंचा 0.315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद-

दिनांक-12.02.2026
थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 देशी तमंचा 0.315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद-

कुंवर अनुपम सिंह वरिष्ठ, पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री देवेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मेहरावा संन्दहा मार्ग से 01 अभियुक्त अजय यादव पुत्र अभय राज यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम उडली थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया। कब्जे से एक तमंचा 0.315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-70/2026 धारा-9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. अजय यादव पुत्र अभय राज यादव निवासी ग्राम उडली थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु.अ.सं.-70/2026 धारा 9/25 आर्मस एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. 01 तमंचा .315 बोर
2. 01 जिन्दा कारतुस .315 बोर
अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-
1. मु.अ.सं. 437/2025 धारा 9/25 आर्मस एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
2. मु.अ.सं. 70/2026 धारा 9/25 आर्मस एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सरायख्वाजा जौनपद जौनपुर
2. उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह थाना सरायख्वाजा जौनपुर
3. हे0का0 शेषनाथ थाना सरायख्वाजा जौनपुर
4. का0 रामेश्वर थाना सरायख्वाजा जौनपुर
5. का0 विनोद सिंह क्राइम टीम थाना सरायख्वाजा जौनपुर
6. का0 कृष्णानंद क्राइम टीम थाना सरायख्वाजा जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]