IND vs ENG U19 Final: ये 11 धुरंधर बनाएंगे टीम इंडिया को छठी बार चैंपियन! वैभव सूर्यवंशी बनेंगे ट्रंप कार्ड

साल 2024 में सपना अधूरा रह गया था. छठी बार अंडर-19 चैंपियन कहलाने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने चकनाचूर कर डाला था. हालांकि, दो साल बाद ही सही, लेकिन टीम इंडिया एक बार फिर खिताब से महज एक कदम दूर खड़ी है.

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं. बैटिंग ऑर्डर गजब की फॉर्म में है. बस टीम को अपने बॉलर्स से भी फाइनल मैच में दमदार प्रदर्शन की आस होगी.

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

सेमीफाइनल मुकाबले में जिस तरह की क्रिकेट टीम इंडिया ने खेली है उसके बाद प्लेइंग 11 में बदलाव होने के आसार तो कम ही नजर आते हैं. बल्लेबाजी क्रम में एरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए भी काल साबित हो सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान आयुष म्हात्रे भी फॉर्म में लौट चुके हैं. विहान मल्होत्रा के बल्ले से लगातार रन निकले हैं, तो अभिज्ञान कुंडू निचले क्रम में हर बार टीम की बिखरती हुई पारी को संभालने में सफल रहे हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]