प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर सेवा का संकल्प, माँ ज्वालामुखी शक्तिपीठ में कंबल वितरण
प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर सेवा का संकल्प, माँ ज्वालामुखी शक्तिपीठ में कंबल वितरण

संवाददाता राजू यादव
सिंगरौली/सोनभद्र।
अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर सोनभद्र जिले के शक्तिनगर स्थित माँ ज्वालामुखी शक्तिपीठ धाम में सेवा और मानवता का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम समाज के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ठंड के मौसम को देखते हुए किया गया यह सेवा कार्य जरूरतमंदों के लिए राहतकारी साबित हुआ।
मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित श्लोकी प्रसाद मिश्र ने बताया कि भगवान श्रीरामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर यह आयोजन समाज के सहयोग से किया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही सच्ची भक्ति और सनातन संस्कृति की पहचान है।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और सहयोग का विशेष वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश देता नजर आया।
