कुलदीप यादव के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

भारत न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में बीते बुधवार को दूसरा वनडे मैच खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है.

अब तीसरा वनडे मैच सीरीज डिसाइडर होने वाला है. उससे पहले इस दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के नाए एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. आज हम आपको उसी के बारे में बताने वाले हैं.

कुलदीप यादव के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

इस मैच में कुलदीप यादव ने 10 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान उनको सिर्फ 1 विकेट हासिल हुआ. जबकि उन्होंने 82 रन खर्च किए. दस ओवर में इतने रन खर्च करने के साथ ही कुलदीप यादव के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. इन आंकड़ों के साथ की कुलदीप ने वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड बना लिया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]