‘सामी’ पर रश्मिका का डांस देख गोविंदा से नहीं हुआ कंट्रोल, स्टेज पर आकर किया ऐसा डांस, श्रीवल्ल्ली ने जोड़ लिए हाथ

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म पुष्पा: द राइज के बाद जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. फिल्म में ‘सामी सामी’ गाने पर उनके डांस मूव्स और दिलकश मुस्कान ने उन्हें पूरे देश का नेशनल क्रश बना दिया.
हाल ही में, रश्मिका का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड के डांस आइकन गोविंदा के साथ मंच पर थिरकती नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. टाइम की बात करें तो 30.36 से दोनों का यह मजेदार डांस स्टार्ट है.
डांस रियलिटी शो में रश्मिका की मौजूदगी
यह वीडियो मशहूर डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स 3 का है, जहां रश्मिका अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. शो के स्पेशल गेस्ट और जज थे गोविंदा, जिनके साथ रश्मिका ने डांस का मंच शेयर किया. इस मौके पर रश्मिका ने गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था, जिसमें उनका लुक बेहद एलीगेंट और ग्रेसफुल लग रहा था.
