श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा पुलिस बूथ ग्राम चोरहा, थाना तेजी बाजार का किया गया उद्घाटन, उद्घाटन के उपरान्त थाना तेजी बाजार का किया गया निरीक्षण

दिनांक :19.12.2025

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा पुलिस बूथ ग्राम चोरहा, थाना तेजी बाजार का किया गया उद्घाटन, उद्घाटन के उपरान्त थाना तेजी बाजार का किया गया निरीक्षण।

आज दिनांक- 19.12.2025 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा पुलिस बूथ ग्राम चोरहा, थाना तेजी बाजार का किया गया उद्घाटन, उद्घाटन के उपरान्त थाना तेजी बाजार का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय शस्त्रों तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, जनसुनवाई की गुणवत्ता, महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यों, साइबर अपराधों की

प्रभावी रोकथाम एवं आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम जनमानस के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उक्त कार्यक्रम के दौरान थाना स्थानीय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]