श्रीमान् जिलाधिकारी जौनपुर एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आयोजित सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी – पुरूष/महिला), प्रारम्भिक परीक्षा–2025 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया

श्रीमान् जिलाधिकारी जौनपुर एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आयोजित सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी – पुरूष/महिला), प्रारम्भिक परीक्षा–2025 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी – पुरुष/महिला), प्रारम्भिक परीक्षा–2025 के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आज श्रीमान् जिलाधिकारी जौनपुर एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमान् जिलाधिकारी एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-द्वार पर जांच व्यवस्था, सीसीटीवी, फ्रिस्किंग, स्ट्रांग रूम, संवेदनशील केन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था आदि का भौतिक सत्यापन किया गया। दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक केन्द्र पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकल-विहीन वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

सोशल मीडिया सेल
जनपद-जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]