सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल-125 अदद (मूल्य करीब ₹18 लाख 75 हजार) गिरे/खोये मल्टीमीडिया/एन्ड्राएड मोबाइल सेट बरामद कर उनके स्वामियों को वितरित किया गया
दिनांक 24-11-2025 जनपद सिद्धार्थनगर।

◆सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल-125 अदद (मूल्य करीब ₹18 लाख 75 हजार) गिरे/खोये मल्टीमीडिया/एन्ड्राएड मोबाइल सेट बरामद कर उनके स्वामियों को वितरित किया गया ।
◆अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे, सिद्धार्थनगर पुलिस का किया हृदय से आभार व्यक्त ।
जनपद में विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाईल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी थी, जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था। आदेश के अनुपालन में सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास के माध्यम से 125 अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 75 हजार रुपये है ।
आज दिनांक 24-11-2025 को पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाईल धारकों को सौंपा गया। इस सफलता पर मोबाइल धारकों द्वारा जनपदीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है । मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हे विश्वास नही था, कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें ।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
01-उ0नि0 हरेन्द्र चौहान सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
02-मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, विवेक मिश्रा, पुष्पेन्द्र गौतम सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
03-आरक्षी अभिनन्दन सिंह सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
04-आरक्षी संजीव कुमार सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
