जफराबाद में ज़मीनी विवाद भड़का, पुलिस की त्वरित कार्रवाई 07 आरोपी गिरफ्तार
जफराबाद में ज़मीनी विवाद भड़का, पुलिस की त्वरित कार्रवाई 07 आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर जनपद के थाना जफराबाद क्षेत्र में पुलिस ने ज़मीनी विवाद के दौरान हुई पत्थरबाज़ी की घटना पर तुरंत नियंत्रण स्थापित करते हुए सराहनीय कार्रवाई की। *प्र0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला के निर्देशन में उ0नि0 जयदीप कोल सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच फैले तनाव को शांत कराया और घटनास्थल से 07 अभियुक्तों को हिरासत में लिया
थाना जफराबाद पर *मु0अ0सं0 273/25 पंजीकृत करते हुए इनके विरुद्ध धारा 189(3), 190, 191(2), 191(3), 125, 109(1), 132 बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है* और सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।
गिरफ्तार व्यक्तियों में शामिल
सूरज सोनकर उर्फ़ गोलू, अजय सोनकर, लल्लन सोनकर, अरविन्द सोनकर (निवासी गद्दीपुर) तथा संग्राम सोनकर, राहुल सोनकर और मोहित (निवासी राजेपुर मतुला) को पुलिस टीम ने मौके से ही नियंत्रित कर हिरासत में लिया।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
प्र0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला, उ0नि0 जयदीप कोल, उ0नि0 विजय प्रताप सिंह, उ0नि0 जयशंकर सिंह, हे0का0 रामशब्द यादव, हे0का0 सुधीर दूबे, का0 दीपक दीक्षित, म0का0 सीमा गुप्ता एवं म0का0 दीपिका ने सक्रिय भूमिका निभाई।
जफराबाद पुलिस की यह तत्परता संभावित गंभीर स्थिति को टालने में महत्वपूर्ण साबित हुई और इससे स्थानीय नागरिकों में कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।
