सोनभद्र में आज सभी थानों पर थाना समाधान दिवस सफलतापूर्वक आयोजित हुआ
सोनभद्र में आज सभी थानों पर थाना समाधान दिवस सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

SP अभिषेक वर्मा ने करमा थाने पहुँचकर फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अभिलेख, मालखाना, हवालात व साफ-सफाई की व्यवस्था भी परखी गई।
अपर पुलिस अधीक्षकों और क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने थानों पर जनता की शिकायतें सुनीं। भूमि विवादों के प्रभावी समाधान के लिए पुलिस–राजस्व की संयुक्त टीमों को विशेष निर्देश दिए गए।
कुल 159 प्रार्थना पत्रों में से 70 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
