दिल्ली बम विस्फोट की घटना के दृष्टिगत जनपद में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन पर की गई सघन चेकिंग

जनपद जौनपुर

दिल्ली बम विस्फोट की घटना के दृष्टिगत जनपद में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन पर की गई सघन चेकिंग-

दिल्ली में हाल ही में घटित बम विस्फोट की घटना के परिप्रेक्ष्य में जनपद जौनपुर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आज दिनांक 10 नवम्बर, 2025 को सिटी रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, सामान रखने के स्थानों एवं यात्री गाड़ियों की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान आरपीएफ तथा जीआरपी के जवान मौजूद रहे। यात्रियों से अनावश्यक भीड़ न करने एवं संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद में सुरक्षा की दृष्टि से सभी सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह आमजन से किया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]