पीएम मोदी करेंगे विश्व विजेता टीम को सम्मानित

विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मंगलवार शाम को मुंबई से दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर जैसे ही खिलाड़ियों ने कदम रखा, पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

प्रशंसकों ने फूल मालाओं के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर केक भी काटा गया, जिसकी तस्वीरें दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से ‘एक्स’ पर पोस्ट की गईं।

इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए फैंस में टीम के साथ तस्वीरें खिंचवाने की होड़ लगी रही। खिलाड़ियों के टर्मिनल से बाहर निकलते ही उन्हें एक विशेष बस में बैठाया गया। पुलिस की टीम जो काफी देर से व्यवस्था बनाए हुए थी, टीम के रवाना होने के बाद फ्री हो गई। यह टीम एयरपोर्ट से सीधे ताज होटल के लिए रवाना हुई है।

पीएम मोदी करेंगे विश्व विजेता टीम को सम्मानित

करीब आधी सदी का इंतजार इस लम्हे को जीने के लिए किया गया, और आखिरकार हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में यह टीम विश्व विजेता बनी है। आज (बुधवार) को विश्व विजेता इन ‘बेटियों’ की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। प्रधानमंत्री मोदी इस विश्व विजेता भारतीय टीम को सम्मानित करेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]