भारतीय स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बीसीसीआई ने आधिकारिक अपडेट जारी की

भारतीय स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बीसीसीआई ने आधिकारिक अपडेट जारी की है. बोर्ड ने बताया है कि अय्यर अच्छी तरह से रिकवरी कर रहे हैं उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

साथ ही उनकी स्थिति पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम करीब से उनपर नजर बनाए हुए है.

श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर BCCI ने दी अपडेट (Shreyas Iyer Injury Update)

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है. बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी दी है कि अय्यर अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. BCCI ने जारी प्रेस रिलीज में लिखा, अब उनकी हालत स्थिर है वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं. सिडनी भारत के विशेषज्ञों के साथ-साथ बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य लाभ से खुश है उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

BCCI सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने श्रेयस को उनकी चोट से उबरने के लिए बेस्ट ट्रीटमेंट दिया. श्रेयस आगे की जांच के लिए सिडनी में ही रहेंगे जब वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे, तब वह भारत के लिए रवाना होंगे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]