तीन अफगान क्रिकेटर्स की मौत के बाद पूरे क्रिकेट जगत में गुस्सा….

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में तीन अफगान क्रिकेटर्स की मौत के बाद पूरे क्रिकेट जगत में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पक्तिका प्रांत में हुए इस हमले ने न सिर्फ दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया है, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट समुदाय को भी झकझोर दिया है।अब Afghanistan क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 ट्राई सीरीज में खेलने से साफ इनकार कर दिया है। इस बीच बीसीसीआई और Jay Shah ने भी पाकिस्तान की इस हरकत की कड़ी निंदा की है और अफगान क्रिकेट समुदाय के प्रति अपनी संवेदना जताई है।अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि स्थानीय क्लब के तीन युवा खिलाड़ी कबीर आगा, हारून और सिबगतुल्लाह इस हमले में मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था, जहां ये खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे। इस घटना ने क्रिकेट जगत में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है, और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की आलोचना की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]