महाभारत’ में ‘कर्ण’ की भूमिका से अमर हुए अभिनेता पंकज धीर का हुआ निधन

भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में ‘कर्ण’ की भूमिका से अमर हुए अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को निधन (Pankaj Dheer Passes Away_ हो गया।

वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे।

जानकारी के अनुसार, उन्होंने कैंसर के खिलाफ लंबी जंग लड़ी थी, लेकिन कुछ महीनों पहले यह बीमारी दोबारा उभर आई, जिससे उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। बीमारी के चलते उन्होंने एक बड़ी सर्जरी भी कराई थी, परंतु स्थिति में सुधार नहीं हो सका।

पंकज धीर के निधन से इंडस्ट्री में शोक

उनके निधन की पुष्टि अभिनेता और CINTAA (Cine & TV Artists Association) के सदस्य अमित बहल ने की। उन्होंने बताया कि पंकज धीर के निधन से पूरी इंडस्ट्री गहरे शोक में है। CINTAA की ओर से भी एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया-

> “गहरे दुख के साथ हम अपने ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव श्री पंकज धीर जी के 15 अक्टूबर 2025 को हुए निधन की सूचना देते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई के पास किया जाएगा।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]