प्रभारी निरीक्षक थाना महिला थाना द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल जनपद सिद्धार्थनगर की छात्राओ को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया तथा थाने के कार्यप्रणाली व छात्राओ को उनके अधिकारो के बारे में अवगत कराया गया
दिनांक 24.09.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
प्रभारी निरीक्षक थाना महिला थाना द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल जनपद सिद्धार्थनगर की छात्राओ को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया तथा थाने के कार्यप्रणाली व छात्राओ को उनके अधिकारो के बारे में अवगत कराया गया।

शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/ पिंक कोबरा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 ” के संबंध में दिए गए आदेश के क्रम में व प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व विश्वजित सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर (IPS) के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24-09-2025 को भाग्यवती पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना महिला थाना द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल जनपद सिद्धार्थनगर की छात्राओ को थाना महिला थाना का भ्रमण कराते हुए प्रभारी निरीक्षक कक्ष, कार्यालय कक्ष, CCTNS कक्ष, मेस, हवालात पुरुष व महिला व महिला हेल्प डेस्क कक्ष को दिखाया गया तथा थाना की कार्यप्रणाली, आनलाइन FIR, NCR, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे मे जानकारी दी गयी व IGRS के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण के बारे में जानकारी दी गयी तथा विभिन्न स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण के सम्बन्ध मे भी अवगत कराया गया। इसके साथ-साथ छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षित एवम् सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
