थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा 01 कट्टा व 02 जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक- 24.09.2025

थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा 01 कट्टा व 02 जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

प्र0नि0 चंदवक के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा मुकदमा वादी राजेश कुमार सिंह द्वारा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए दिनांक-24.09.2025 को अभियुक्त यशबीर सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह निवासी ग्राम रीठी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 बर्ष को वादी की मदद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. यशबीर सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह निवासी ग्राम रीठी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 307/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी टीम का विवरणः-
1. का0 अंकुर सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]