शान्ति/कानून व्यवस्था, आगामी त्यौहार के बंदोबस्त ,नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0 व अन्य प्रशासनिक बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये

आज दिनांक 23.09.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाईन सभागार कक्ष जनपद बलिया में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह व जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी/क्षेत्राधिकारीगण तथा सभी थाना प्रभारी/शाखा प्रभारियों के साथ जनपद में अपराध नियंत्रण, शान्ति/कानून व्यवस्था, आगामी त्यौहार के बंदोबस्त ,नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0 व अन्य प्रशासनिक बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
1 . छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय।
2 . गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ किया जाय।
3 . जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाय तथा मौके का भ्रमण अवश्य किया जाय।
4 . अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
5 . बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाय।
6 . पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन किया जाय तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।
7 . चल रहे नवरात्रि/ दुर्गापूजा के अवसर पर मंदिरों/मस्जिदों भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गस्त/पिकेट की व्यवस्था की जाय।
8 . सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखें तथा अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें।
9 . सभी थाने पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करा दिया जाय।
10. जनपद में माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने एवं थानों व कार्यालयों में अपनी समस्या लेकर आये जनता के प्रति अच्छा व्यवहार किये जाने हेतु निर्देशित करते हुये जनता के प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये तथा जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
11. महिला सम्बन्धित अपराध की रोकथाम व तत्काल कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
12. पूर्व में हुई हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी एवं महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करें ।
13. अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने एवं गैंग पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जाए ।
14. ऐसे अपराधी जिन पर गैंगेस्टर की कार्यवाही हुई हो उन अपराधियों द्वारा अपराध मे अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों का पता लगाकर कुर्की/ जप्तीकरण की कार्यवाही की जाये आदि निर्देश दिये गये ।
तत्पश्चात आर0डी0 त्रिपाठी हाल बलिया पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूट्स के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया। सैनिक सम्मेलन में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण की बात को सुना गया व संबंधित को आदेश निर्देश दिये गये ।
