थाना तेजीबाजार पुलिस द्वारा हत्या में वांछित 50,000/-रु0 इनामिया व गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना तेजीबाजार, जनपद- जौनपुर
थाना तेजीबाजार पुलिस द्वारा हत्या में वांछित 50,000/-रु0 इनामिया व गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश सिंह के निर्देशन एंव श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक- 06.09.2025 को थाना तेजीबाजार पुलिस व स्वाट टीम जौनपुर द्वारा हत्या मे वांछित 50,000 इनामिया अभियुक्त सौरभ सिंह पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह नि0 हीरापुर थाना सिकारारा जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष को सुबह कंधी पुलिया सकरा तिराहे से किया गया गिरफ्तार कर अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सौरभ सिंह पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह नि0 हीरापुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-111/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना तेजीबाजार जौनपुर
2. मु0अ0सं0-196/2024 धारा 109/61(2) बीएनएस थाना सिकरारा जौनपुर
3. मु0अ0सं0-198/24 धारा 308(5)/61(2) बीएनएस थाना सिकरारा जौनपुर
4. मु0अ0सं0-195/25 धारा 3 (1) गैगे0 अधि0 थाना सिकरारा जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भाई पटेल थाना तेजीबाजार जौनपुर।
प्रभारी एस.ओ.जी जौनपुर मय हमराह
हे.का. लवकुमार सिंह थाना तेजीबाजार जौनपुर।
का0 शशांक त्रिवेदी थाना तेजीबाजार जौनपुर।
