अग्नीवीर योजना के तहत जिले में पब्लिसीटी ड्राइव का हुआ आयोजन

अग्नीवीर योजना के तहत जिले में पब्लिसीटी ड्राइव का हुआ आयोजन

सिंगरौली 4 सितम्बर 2025/ जिले में भारतीय वायुसेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पब्लिसीटी ड्राइव का आयोजन कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में एवं गजेन्द्र सिंह नागेश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिंगरौली, के मार्गदर्शन में एवं सुजन वर्मा उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली की गरिमामयी उपस्थिति में जिले के विभिन्न सस्थानों में किया किया गया है। जिसके तहत एयरफोर्स भर्ती पब्लिसीटी ड्राइव सेशन दिनांक 2 सितम्बर को प्रथम सत्र 11: बजे से 1: बजे तक तथा द्वितीय सत्र का आयोजन दोपहर 1ः30 बजे से शायं 4 बजे तक आई.टी.आई सिंगरौली पचौर में आयोजित हुआ जिसमें 280 प्रतिभागी लाभांवित हुए।
वही 3 सितम्बर का एयरफोर्स भर्ती पब्लिसीटी ड्राइय सेशन दिनांक के प्रथम सत्र का आयोजन 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक पी.एम. एक्सीलेंस कॉलेज बैढ़न के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ जिसमें 200 प्रतिभागी लाभांवित हुए। तथा 4 सितम्बर को एयरफोर्स भर्ती पब्लिसीटी ड्राइयव सत्र 11 बजे से 1 बजे तक शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. बैढ़न में आयोजित हुआ जिसमें 100 प्रतिभागी लाभांवित हुए। एयरफोर्स भर्ती पब्लिसीटी ड्राइव के तहत 4 सितम्बर को ही द्वितीय सत्र का आयोजन 1.30 बजे से 4 बजे तक शा. कन्या उ.मा.वि. बैढ़न में आयोजित हुआ जिसमें 100 प्रतिभागी लाभांवित हुए। उक्त आयोजन के दौरान भोपाल से आये एयरफोर्स योद्धा के तौर पर सार्जेंट राजीव एवं जे.डब्ल्यू.ओ. श्री आनंद राज उपस्थित रहे। जिसमें भर्ती मापदण्ड पर चर्चा की गई। एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी दिखाई एव अपने जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त किये।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]