अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 622 लोगों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल, 6 रही तीव्रता

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार देर रात पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी.

भूकंप इतना भीषण था कि मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. पूर्वी प्रांत नंगरहार में अब तक 622 लोगों की मौत हो गई और 1500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. कई इलाकों में भारी नुकसान भी हुआ है.

भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए. इसके अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. उसी प्रांत में लगभग 20 मिनट बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किलोमीटर थी. यह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]