थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा धारा 113(2) बीएनएस से सम्बन्धित पीडिता/अपहृता की गयी सकुशल बरामदगी

दिनांक-11.08.2025
थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर।

थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा धारा 113(2) बीएनएस से सम्बन्धित पीडिता/अपहृता की गयी सकुशल बरामदगी।

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व मे आज दिनांक-11.08.2025 को उ0नि0 जितेन्द्र गुप्ता मय हमराह म0आ0 साक्षी मौर्या थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर के मु0अ0स0 245/2025 धारा 137(2) BNS से सम्बन्धित पीडिता/अपहृता को दिनांक-11.08.2025 को पीडिता/अपहृता को बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादी की पुत्री शौच के लिये गयी थी अभियुक्तगण द्वारा अपहरण कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया।
बरामद पीडिता का विवरणः-
दिनांक-11.08.2025 को उ0नि0 जितेन्द्र गुप्ता मय हमराह म0आ0 साक्षी मौर्या द्वारा मु0अ0सं0-245/25 धारा-137(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित पीडिता/अपहृता को बरामद कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरणः-
-पूछताछं करने पर बता रही है कि दिनांक-08.06.2025 को मै शौच के लिये गयी थी विपक्षीगण रोशन गौतम , अजय गौतम व नन्हकू गौड़ बल पूर्वक अपहरण कर लिये थे

बरामदी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री जितेन्द्र गुप्ता थाना लाइन बाजार जौनपुर।
2.म0आ0 साक्षी मौर्या थाना लाइन बाजार जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]