थाना ढेबरुआ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 04 अभियुक्तगण को 52.09 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक(हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 20470 भारतीय रुपया व 945 नेपाली मुद्रा, घटना में शामिल 01 चार पहिया वाहन बरामद
दिनांक 10.08.2025 सिद्धार्थनगर पुलिस ।
थाना ढेबरुआ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 04 अभियुक्तगण को 52.09 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक(हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 20470 भारतीय रुपया व 945 नेपाली मुद्रा, घटना में शामिल 01 चार पहिया वाहन बरामद ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध व नेपाल बार्डर से हो रही तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के आदेश के क्रम में एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्वेक्षण एवं गौरव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना ढेबरुआ के नेतृत्व में आज दिनांक 10.08.2025 को चौकी प्रभारी बढ़नी मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ मलगहिया मोड पर पहुच कर गाड़िय़ो की चेकिंग की जा रही थी कि एक सफेद कार आते हुये दिखायी दी उक्त गाड़ी को पुलिस बल द्वारा रोका गया तो गाड़ी मे तीन पुरुष और एक महिला बैठे हुये थे । सभी को गाड़ी से बाहर निकलवाकर बारी बारी से पूछताछ व जामा तलाशी ली गयी तो संजय गुप्ता के पास 10.28 ग्राम स्मैक (हेरोइन) व 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन 02.अर्चना गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता के पास 12.54 ग्राम स्मैक (हेरोइन) व 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन तथा 20470 रुपये भारतीय व 945 रुपये नेपाली 03.दद्दु सोनकर पुत्र स्व0 तिलकराम के पास 9.97 ग्राम स्मैक (हेरोइन) 04.जलील पुत्र खादीम के पास से 10.27 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुआ तथा 01 चार पहिया वाहन मारुति सुजिकी स्वीफ्ट डिजायर में से 9.03 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ढ़ेबरुआ पर मु0अ0स0 135/2025 धारा 8/22 NDPS पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण-
01-कुल 52.09 ग्राम स्मैक (हेरोइन)
02.दो अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन तथा 20470 रुपये भारतीय व 945 रुपये नेपाली तथा
03.एक चार पहिया वाहन मारुति सुजिकी स्वीफ्ट डिजायर ।
अभियुक्तगण का विवरण—
01.संजय गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी वार्ड न0 09 रामलीला मैदान नगर पंचायत बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
02.अर्चना गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता निवासी वार्ड न0 09 रामलीला मैदान नगर पंचायत बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.दद्दु सोनकर पुत्र स्व0 तिलकराम निवासी ग्राम हसुआडोल थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर ।
04.जलील पुत्र खादीम निवासी ग्राम मशूरगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराईच ।
पूछताछ का विवरण:-
अभियुक्तगण उपरोक्त से पुछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि संजय गुप्ता व उसकी पत्नी अर्चना गुप्ता द्वारा स्मैक(हेरोइन) दद्दु सोनकर पुत्र स्व0 तिलकराम से खरीद कर लाते है तथा बढनी में बेचा करते है । दद्दु सोनकर द्वारा स्मैक (हेरोइन) जलील पुत्र खादीम से खरीद कर संजय गुप्ता व उसकी पत्नी अर्चना गुप्ता को बेचता है ।
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास
संजय गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता का आपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0स0 181/2024 धारा 331(4),317(2),305(5) BNS थाना ढेबरुआ
अर्चना गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता-
01.मु0अ0स0 225/2023 धारा 8/22 NDPS एक्ट थाना ढेबरुआ
जलील पुत्र खादीम का आपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0स0 77/2022 धारा 147,148,149,452,307,323,504,506,IPC
02.मु0अ0स0 144/2022 धारा 8/20 NDPS एक्ट
03.मु0अ0स0 436/2009 धारा 323,504,506,IPC
04.मु0अ0स0 943/2009 धारा 60 EX एक्ट
दद्दु सोनकर पुत्र स्व0 तिलकराम का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0स0 2/2023 धारा 8/21 NDPS
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
01.उ0नि0 अनिरुद्ध सिंह प्रभारी चौकी बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0 मथन सिंह,किशोर गिरी 50वीं वाहिनी एसएसबी कम्पनी मलगहिया
03. मु0आ0 अदनान शेख- चौकी बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.मु0आ0 गुजन कुमार 50 वीं वाहिनी एसएसबी G कम्पनी मलगहिया ।
05.आरक्षी विशाल गौड, मनीष चौधरी, पंचम यादवथाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
06.आरक्षी राजन सिंह, शंकर लाल-50 वीं वाहिनी एसएसबी कम्पनी मलगहिया
06. म0का0 मीरा रानी-थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
