भारतीय टीम ने द ओवल में इंग्लैंड को पांचवें व अंतिम टेस्ट में 6 रन से मात दी

भारतीय टीम ने सोमवार को द ओवल में इंग्लैंड को पांचवें व अंतिम टेस्ट में 6 रन से मात दी। इसी के साथ शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर की।
भारत की इस जीत के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC Points Table) की प्वाइंट्स टेबल में जबरदस्त बदलाव हुआ है। भारतीय टीम इस जीत के बाद डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसका जीत प्रतिशत 46.66 है। भारत ने नई डब्ल्यूटीसी साइकिल में पांच मैच खेले, जिसमें से दो जीते व दो गंवाए। एक मैच बेनतीजा रहा।
वहीं, इंग्लैंड की बात करें तो वो एक स्थान खिसककर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड के 43.33 प्रतिशत हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर काबिज है। वहीं, श्रीलंकाई टीम दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम क्रमश: पांचवें व छठे नंबर पर है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकिल में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है।
